Breaking News

कोरोना : पोते को ​गोद में लेने के लिए तरसता रहा दादा, कोरोना के डर से छू नहीं सका, देखकर भावुक हुए लोग!

 कोरोना वायरस के चलते दुनिया के कई देशोंं में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। 
इसके साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दादा-पोते की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दादा-पोते की कहानी पढ़कर लोग भावुक हो रहे है। वायरल पोस्ट में दादा अपने नवजात पोते को खिड़की से देख रहा है। वह अपने पोते को गोद में लेना चाहता है और उसे खिलाना चाहता है। लेकिन, कोरोना की वजह से वह उसे छू भी नहीं सकता। 

वह सिर्फ खिड़की से देखता रहता है। दादा अपने पोते को गोद में लेने के लिए कोरोना के खत्म होने का इंतजार कर रहा है। यह पोस्ट आयरलैंड में रहने वाले मिशेल की है और इसे उसके भाई एमा ने शेयर की है। फोटो में मिशेल अपने नवजात बेटे फालोन को खिड़की से अपने पिता को दिखा रहा हैं। दादा की उम्र 60 से अधिक होने पर वह अपने पोते को छू नहीं पा रहा है। सोशल मीडिया इस पोस्ट को देखकर लोग भावुक हो रहे है।
close