Breaking News

सोने के दाम में आई लगभग 6500 रुपए की गिरावट, जेवराती सोना भी हो गया इतना सस्ता...

वर्तमान में सोने की खरीददारी और विदेशी आयात निर्यात बिल्कुल बंद हो चुकी है। इसका प्रमुख कारण है कोरोनावायरस की वजह से सभी फ्लाइट्स और बॉर्डर सील कर देना। विदेशी और राज्य की बॉर्डर सील होने के कारण प्रत्येक वस्तुओं का आयात निर्यात बंद हो चुका है। वर्तमान में जेवराती सोने के दाम ₹39650 प्रति 10 ग्राम है। वही शुद्ध 24 कैरेट सोने के ₹42000 के आसपास प्रति 10 ग्राम भाव चल रहे हैं। सोने के दाम इतने सस्ते होने के कारण भी लोगों में इसकी खरीदारी की डिमांड नहीं बढ़ी है। इसका प्रमुख कारण है लोगों में कोरोना वायरस से भय पैदा हो चुका है और लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करने ही बाजार आते हैं।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और संकट बन चुका है, क्योंकि अभी तक इसका उचित इलाज नहीं मिल पाया है। विश्व भर में कोरोनावायरस के मरीजों की बात करें तो 3.5 लाख के आसपास हो चुकी है। लगभग 15,000 लोगों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं जो कि अलग-अलग देशों से सारे मामले मिलाकर है। एक्सपर्ट लोगों का कहना है कि अगर कोरोनावायरस की वजह से आर्थिक मंदी का दौर ऐसे ही चलता रहा तो सोने के दाम में और भी गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम में महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन ऐसी वस्तुएं जिनका रोजमर्रा दैनिक जीवन में उपयोग नहीं होती है उनके दाम धीरे-धीरे घटते जा रहे हैं।
close