Breaking News

कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला को ससुराल व मायके से भगा दिया गया...

पति के साथ रहने पर भी उसे अपनों ने घर में नहीं रहने दिया। अब स्वास्थ्य विभाग उसे खोज रहा है। दिल्ली से लौटी महिला की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। देवरी की स्वास्थ्य इकाई ने महिला की खोज कर उसे 108 एम्बुलेंस से गिरिडीह भेजा। वहां प्राथमिक उपचार या जांच की व्यवस्था होती, इससे पहले ही वह एम्बुलेंस कर्मी को चकमा देकर अपने पति संग 

बाइक से फरार हो गई। महिला के फरार होने की घटना से देवरी स्वास्थ्य विभाग परेशान हो गया। कहा कि उसे चक्कर और उलटी की शिकायत थी, जिस कारण बाइक से राजधनवार इलाज कराने लाए हैं। एसपी ने सूचना दी थी कि दिल्ली से एक महिला आई है, उसे सर्दी-खांसी है। जब टीम ने महिला से सम्पर्क का प्रयास किया तो वह बाइक से किसी के साथ फरार हो गई।
close