Breaking News

बेटे की चाह और पत्नी के चरित्र के शक में पति ने कर दिया हत्या,फिर भी नही भरा मन तो कर दिया ऐसा कांड, और फिर पड़ोसियों के सामने यूं बना अनजान...

बजरंग बाड़ी इलाके में रहने वाला इब्राहिम उर्फ बुंदु खान टैक्सी ड्राइवर है। दो साल पहले तबस्सुम से शादी हुई। उसके पहले से चार साल की बेटी थी। तबस्सुम ने दो और बेटियों को जन्म दिया। इब्राहिम इस बात से भी ख़फ़ा था कि उसके बेटा नहीं हुआ। दूसरी ओर तबस्सुम फोन पर लगातार बात करते रहने से भी वो उसके चरित्र पर शक किया करता था। इस बात को लेकर उनमें पहले से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद तबस्सुम अपने पीहर चली गई थी।

दो दिन पहले ही इब्राहिम उसको ससुराल जाकर मनाकर लेकर आया था, लेकिन घर आकर उसने घला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद पड़ोस में ही रहने वाले ससुराल के लोगों को बताया कि तबस्सुम उठ नहीं रही है। पता नहीं उसके क्या हो गया। परिजन उसे बांगड़ असप्ताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची ने शक के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
close