Google image
To the point: कोरोना वायरस की समस्या के कारण पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन जारी है, जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ जनता से लॉक डाउन का पालन करवा रही है। देश में जारी लॉक डाउन के बीच बड़ी संख्या में मजदूर दिल्ली से पैदल घरों को लौट रहे हैं। भुखमरी से बचने के लिए यह मजदूर सैकड़ों- हजारों किलोमीटर दूर पैदल ही निकल आएं हैं। अब इन मजदूरों पर अमित शाह ने बड़ा आदेश दिया है।
मुख्यमंत्रियों में है असहमति...
Google image
आपको बता दें, मजदूरों के भारी मात्रा में होने वाले इस पलायन पर राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में सहमत नहीं हैं। एक तरफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मजदूरों का पलायन रोकने के पक्ष में है। नीतीश का कहना है कि अगर दूसरे राज्यों से मजदूर आएंगे तो वे अपने साथ संक्रमण भी ला सकते हैं। वही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने की वकालत की है। यूपी के मुख्यमंत्री ने इन मजदूरों के लिए 1000 बसों का इंतजाम करने के साथ खाने-पीने का इंतजाम करने के भी आदेश दिए हैं।
जानिए अमित शाह का आदेश...
Google image
इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने पलायन कर रहे इन मजदूरों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश देते हुए कहा है कि, मजदूरों को पलायन करने से रोका जाए। गृह मंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया कि, लॉक डाउन की वजह से बेघर हुए लोगों के लिए रहने की व्यवस्था की जाए। अमित शाह ने कहा कि मजदूरों व बेघरों के लिए भोजन, कपड़ा, दवा और निवास की तत्काल व्यवस्था की जाए।
आपको क्या लगता है, अमित शाह द्वारा किया गया यह फैसला कैसा है? अपनी राय जरूर कमेंट करके जरूर बताइए और न्यूज़ लाइक व शेयर कीजिए।



