Breaking News

इस कालोनी में दो चील करवा रहे हैं लॉकडाउन का पालन, बाहर निकलते ही लोगों को मारता है पंजा, वजह जानकर रह जाओगे दंग

एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने शहर में लॉकडाउन है, तो यहां इन चीलों की वजह से इस कालोनी के लोग लॉकडाउन हैं। लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। यहां इन दोनों चीलों ने कालोनी में लॉकडाउन कर रखा है। दरअसल यहां कोलोनी में स्थित एक विशाल बरगद के पेड़ में बीते कुछ दिनों से दो चील ने डेरा डाले हुए है, जो घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सर पर पंजे व चोंच से हमला कर देता है। अब तक एक दर्जन से अधिक लोग इसके शिकार हो चुके हैं। लोग स्वयं और अपने बच्चों को बाहर निकलने से मना कर रहे हैं।
चील के ऐसा करने के पीछे यह वजह सामने आ रही है कि इस बरगद के पेड़ पर चील अपने बच्चों का लालन-पालन कर रही है। उसे लोगों से अपने बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। इसके लिए वह दिन रात बच्चों का पालन के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर निगरानी भी रखे हुए है। यही वजह है इस पेड़ के करीब आते ही वह लोगों पर पंजा मारता है। अपने चोंच से लोगों के सिर पर वार कर घायल कर रहा है। लोग इन दोनों चीलों के डर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और काफी बचकर अपने जरूरी काम को निपटा रहे हैं।
close