Breaking News

कोरोना संकट में देश को छोड़ 20 सुंदरियों के साथ जर्मनी भाग गया थाईलैंड का ये राजा

दरअसल, थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोरन ने भी खुद को आइसोलेट किया लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा। उन्होंने खुद को एक शानदार होटल के कमरे में आइसोलेट किया हुआ है और इस दौरान वो अपनी 20 सहवासनियों (ऐसी औरतें जिनके साथ फिजिकल रिलेशन तो होते हैं लेकिन शादी नहीं होती) को साथ ले गया है।
67 साल के थाई राजा राजा महा ने जर्मनी के एक आलीशान होटल को ही अपना 'किला' बना लिया है। होटल के अंदर बने उनके 'हरम' में 20 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा राजा महा अपने साथ कई नौकर भी लेकर गए हैं। उन्होंने स्थानीय डिस्ट्रिक्ट कॉउन्सिल से परमिसन लेने के बाद इस पूरे होटेल को बुक किया। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी चारों पत्नियां भी उनके साथ आइसोलेशन में हैं या नहीं।
close