जैसा कि आपको पता होगा कि इस समय पूरा भारत देश कोरोना-वायरस से लड़ रहा है। लेकिन इस दौरान कई लोग इससे लड़ने के लिए सरकार को दान देकर मदद कर रहे है।
google
कई क्रिकेटर भी इसके लिए सामने आये है और कोरोना-वायरस के लड़ने के लिए दान कर रहे है। सचिन, गौतम गंभीर, सौरभ गांगुली जैसे दिग्गज इसके लिए 50-50 लाख रुपये दान देकर मदद कर चुके है। जबकि कई अन्य खिलाड़ी शिखर धवन, इरफान पठान, युसुफ पठान जैसे खिलाड़ियों ने भी दान किया है।
google
धोनी ने भी एक संस्थान को 1 लाख रुपये दान दिया। लेकिन लोगों ने धोनी द्वारा सबसे कम दान देने को लेकर मजाक उड़ा रहे थे। कई लोगों का कहना था कि धोनी के पास लगभग 800 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन सिर्फ 1 लाख दान किया।
google
धोनी को लेकर उड़ रहे इस मजाक को देखकर धोनी की पत्नी साक्षी ने लोगों को इसकी सच्चाई बताकर हैरान कर दिया। साक्षी ने कहा कि धोनी ने मुकुल-माधव-फाउंडेशन के लिए 1 लाख का दान इसलिए दिया क्योंकि उनके 12.5 लाख फंड के लिए 1 लाख कम पड़ रहे थे। धोनी ऐसे इंसान है जो करोड़ो का दान भी कर देंगे, लेकिन लोगों के इसके लिए नहीं बताएंगे।
तो अब आप बताएं धोनी को लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है, अपना जवाब हमें कमेंट करें और फॉलो करें।



